पालकों एवं शिक्षकों में सामुदायिक सहभागिता का होना आवश्यक- सरपंच पंडों पोड़ियामी
लोहंडीगुड़ा :- विकासखंड लोहंडीगुड़ा के सुदूर गांवों की शालाओं में शत प्रतिशत उपस्थति एवं शिक्षकों में समुदाय के बीच सहभागिता बनाए रखने के उद्देश्य से संस्था में दर्ज सभी 55 बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, स्केल का वितरण प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला गंवर छापर मिचनार के बच्चों को बीआरसी पीलाराम सिन्हा एवं ग्राम पंचायत मिचनार 2 की सरपंच श्रीमती पांडों पोड़ियामी की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर बीआरसी पीलाराम सिन्हा ने कहा कि बच्चों की शालाओं में शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार का सहयोग एक सराहनीय पहल है। संस्था के सभी शिक्षक बधाई के पात्र हैं कि साल में प्रतिदिन शत प्रतिशत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों व पालकों के बीच सामुदायिक सहभागिता का भाव होना आवश्यक है ग्रामीण परिवेश में पालक अपने घरों में बच्चों को अध्यापन नहीं कर पाते। इसलिए हम सभी को नियमित स्कूल भेजने के लिए तत्पर रहना होगा। सरपंच श्रीमती पांडों पोड़ियामी ने कहा कि शिक्षक शैलेंद्र कुमार तिवारी द्वारा बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराना एक अच्छी पहल है। इससे पालकों में भी उत्साह का वातावरण निर्मित हो रहा है। हर शिक्षक को ऎसी पहल करनी चाहिए। इस अवसर पर जटेल पोडियामी, जोगाराम पोयाम, सीएसी यमुनेश्वरी आचार्य, पीलूराम कश्यप शिक्षक गोवर्धन बघेल, शैलेंद्र कुमार तिवारी, हालेश हिड़को, लिंगो कवासी, जगमन कवासी, सुंदर मंडावी, मुड़ी कवासी, बोंजो कवासी, सुखराम बघेल सहित बड़ी संख्या पालक उपस्थित थे।
