छः महीने में ही साय सरकार हो गई असहाय: जावेद खान

जगदलपुर :- युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने कहा है कि छः महीने की विष्णु देव साय सरकार कानून व्यवस्था को लेकर इस तरह से असहाय सरकार हो गई है कि छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना दिया है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब बस्तर भी इससे अछूता नहीं रहा है।
आगजनी, चाकूबाजी, लूट, बलात्कार, हफ्ता वसूली, खनन माफिया से लेकर भूमाफिया राज चरम पर है।अब जगदलपुर शहर के बीचो-बीच जघन्य और शहर को झकझोर देने वाला दोहरा हत्याकांड शहर की और प्रदेश की कानून व्यवस्था को जाहिर करने के लिए काफी है,प्रदेश के गृहमंत्री से प्रदेश संभल नहीं रहा है,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जहां से विधायक हैं उस विधानसभा में कानून व्यवस्था का यह हाल है तो प्रदेश के अन्य हिस्सों में कानून व्यवस्था कैसी होगी यह गंभीर सवाल खड़ा करता है साय सरकार पर,आज अपराधियों के अंदर पुलिस प्रशासन का भय खत्म हो गया है,प्रदेश के गृहमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट को आज आत्म चिंतन और सरकार की कार्यशैली की गंभीरता से आत्मावलोकन करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *