पौधा रोपण के साथ पर्यावरण की रक्षा से बढ़ा पुण्य का कार्य कोई और नही – संतोष सिंह
रायपुर :- पौधा रोपण के साथ पर्यावरण की रक्षा करने के कार्य से बढ़ा पुण्य का और कोई कार्य नही हो सकता, आज देश दुनिया ग्लोबल वर्मिंग जैसी बड़ी समस्या का सामना करने के लिए मजबूर है। ऐसे कठिन समय में हम सभी को पर्यावरण की रक्षा करने के साथ साथ वृहद स्तर पर वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा ताकि अपने प्रदेश सहित देश को हरा भरा कर दूषित पर्यावरण से मुक्ति दिला सकें। उक्त बातें पर्यावरण प्रेमी संगठन और पत्रिका समूह के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस आवासीय कालोनी अमलीडीह में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर एसएसपी ने कही।

एसएसपी संतोष सिंह ने पर्यावरण प्रेमी संगठन और पत्रिका समूह के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा की इस आयोजन में वृक्षारोपण के साथ ओम हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण केम्प भी लगाया गया है, वहीं अनुपम गार्डन समिति द्वारा जुम्बा का आयोजन एक तरह से काकटेल कहना उचित होगा। क्यूंकि एक आयोजन में तीन से चार बेहतर कार्यक्रमों का समायोजन है, और इस तरह का आयोजन बहुत कम ही देखने को मिलता है।

नशा से करें तौबा -संतोष सिंह
नशा के खिलाफ एसएसपी संतोष सिंह ने कहा की पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर निजात अभियान चलाया जा रहा। इस अभियान के माध्यम से नशा से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, नशा करने से घर बनते नही है बल्कि परिवार तबाह हो जाता है। इस कारण मै सभी से आव्हान करता हूं की नशा प्रेमियों को जागरूक करते हुए उनसे नशा का त्याग करवाएं ताकि कोई परिवार उजड़ने, या बिखरने से बच सके।

इस आयोजन के दौरान अनुपम गार्डन समिति द्वारा आकर्षक जुम्बा का आयोजन किया गया जिसमें कालोनी वासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं ओम हॉस्पिटल द्वारा फ्री हेल्थ चेकप केम्प लगाकर कर कालोनी वासियो का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि नानू ठाकुर, पर्यावरण प्रेमी संगठन के प्रान्त अध्यक्ष आर डी दाहिया, वेद व्यास मिश्रा, आर आर वैष्णव, सतेन्द्र पंथ, भागीरथी अग्रवाल, हरदीप कौर, प्रकाश राव, के आर पुरोहित जी लेखमणि सिंह, माधव राय, सीआर परसे, सहित बड़ी संख्या में पुलिस कालोनी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
