माओवादीयों ने किया एक और विस्फोट, DRG के दो जवान घायल, उपचार जारी

बीजापुर :- जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में 17जुलाई 2024 की रात माओवादीयों द्वारा किये गये आईईडी विस्फोट में STF के दो जवान शहीद हो गये थे वहीं चार जवान घायल हो गये थे। घटना के दूसरे दिन 18 जुलाई 2024 को एक बार फिर जवानों को निशाना बनाते हुए गंगालूर थाना क्षेत्र में विस्फोट की घटना को अंजाम दिया हैं, इस घटना में DRG के दो जवान घायल हो गये हैं, जिनका बीजापुर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार दरभा डिवीजन, पश्चिम बस्तर डिवीजन और मिलिट्री कम्पनी नंबर 2 के माओवादीयों की उपस्थिति की सुचना के बाद 16 जुलाई 2024 को STF, DRG, COBRA, और CRPF की संयुक्त टीम को विशेष अभियान पर रवाना किया गया था। अभियान से वापसी के दौरान 18 जुलाई 2024 को दोपहर 2.00 से 3.00 बजे के बिच थाना गंगालूर क्षेत्र के मूतवेंडी एवं पीड़िया के बिच जंगलों में माओवादीयों के द्वारा लगाए गये IED के विस्फोट होने से DRG के दो जवान आरक्षक 273 किशन हपका ग्राम छोटे तुमनार और आरक्षक 52 दिनेश अलवा ग्राम गोटाईगुड़ा पोस्ट तिमेड थाना भोपालपटनम घायल हो गये हैं। घायल जवानों का बीजापुर जिला अस्पताल में उपचार के पश्चात बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *