
आत्मसमर्पित 06 माओवादियों को छ0ग0 शासन की आत्मसर्पण और पुनवार्स नीति के तहत् मिली 15.00 लाख सहायता राशि
बीजापुर :- वर्ष 2019 एवं 2020 में छ0ग0 शासन कीआत्मसमर्पण और पुनवार्स नीति एवं क्षेत्र में चलाये गये माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान जिला बीजापुर के 06 इनामी माओवादियों द्वारा हिंसा का रास्ता छोड़कर, भारतीय संविधान पर विश्वास रखते हुये एवं छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण और पुनवार्स नीति से प्रभावित होकर, समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के उद्देश्य से पुलिस के समक्ष आत्मसमपर्ण किया था ।छ0ग0 शासन गृह विभाग द्वारा सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को आत्मसमर्पण और पुनवार्स नीति के तहत् सुरक्षा एवं पुनवार्स हेतु सहायता राशि स्वीकृति के पश्चात दिनांक 02.12.2021 को कलेक्टर बीजापुर राजेन्द्र कुमार कटारा एवं वरि.पुलिस अधीक्षक बीजापुर कमलोचन कश्यप, द्वारा जारी सहायता राशि की चेक सबंधित को प्रदान की गई ।निम्न आत्मसमर्पित माओवादियों को उनके पद के अनुसार उनपर घोषित इनाम की राशि प्रदाय किया गया –
- गोपी मोड़ियम पिता स्व0पाण्डू उम्र 35 वर्ष निवासी चेरकंटी थाना बीजापुर
धारित पद-गंगालूर एरिया कमेटी (एसीएम)जनताना सरकार अध्यक्ष
राशि – 5.00 लाख - नागेश कुरसम उर्फ बुधराम पिता पाण्डू कुरसम उम्र 30 वर्ष निवासी गट्टापारा मनकेली थाना बीजापुर
धारित पद- पामेड़-उसूर एरिया कमेटी, प्लाटून नम्बर 02 सेक्शन कमाण्डर
राशि – 3.00 लाख - मंगलू वेको उफर् मंगल सिंह पिता पाण्डू मोड़ियम उम्र 35 वर्ष निवासी केशकुतुल थाना भैरमगढ़
धारित पद- एमएमसी जोन/विस्तार प्लाटून नम्बर 03 सदस्य
राशि – 2.00 लाख - वनोजा उर्फ़ राजे वेको पति मंगलू वेका उम्र 23 वर्ष निवासी केशकुतुल थाना भैरमगढ़
धारित पद – एमएमसी जोन/विस्तार प्लाटून नम्बर 03 सदस्या
राशि – 2.00 लाख - सुमित्रा चेपा पिता सिन्ना चापा उम्र 32 वर्ष निवासी पेद्दाकवाली थाना मोदकपाल
धारित पद- बटालियन कंपनी नम्बर 01 के प्लाटून नम्बर 3 की सेक्शन सदस्या
राशि – 2.00 लाख - रंजीता ओयाम पिता बुधराम ओयाम उम्र 23 वर्ष निवासी चिन्नाजोजेर थाना बीजापुर
धारित पद- उदंती एलओएस कमाण्डर
राशि- 1.00 लाख