
भाजपा जिला संगठन में नेतृत्व परिवर्तन होना चाहिए – पूर्व मंडल अध्यक्ष
भाजपा अनुशासित पार्टी है कार्यकर्ताओं का करे सम्मान, भाजपा जिला संगठन का नेतृत्व किसी और के हाथो में -संतुदास
बीजापुर – भाजपा संगठन में अन्तकर्लह और बयानबाजी अब सोशल मीडिया में जोर पकड़ने लगा है । ठंडी के मौसम में भी राजनीति बयानों का माहौल गरमाया हुआ है । भाजपा से निष्कासित पूर्व मंडल अध्यक्ष भैरमगढ़ नकुल ठाकुर के बयान बाजी के बाद पूर्व मंडल अध्यक्ष बीजापुर ने भी जिला भाजपा संगठन के विरोध में पोल खोल दिया है।
पूर्व बीजापुर मंडल अध्यक्ष संतु दास मानिकपुरी ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भाजपा जिला संगठन नेतृत्व कर्ताओं ने भाजपा जिला संगठन को ध्वस्त कर दिया है। दुनिया की सबसे बड़ी भाजपा संगठन को व्यक्तिगत पैतृक संपत्ति माना जा रहा है, जो मर्जी में आए जब चाहे जिसको बुलाना, नहीं बुलाना और पार्टी सिद्धांत के विरोध में चलकर अपनी मनमर्जी से काम करते रहना हो गया है । भाजपा से निष्कासित करने से पहले किसी भी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी करते हुए कम से कम सात दिन का समय देकर कारण बताने का मौका के साथ साथ जिला प्रभारी व प्रेदश अध्यक्ष को सूचना देकर अवगत कराने की बात कही ।साथ ही कहा की भाजपा जिला नेतृत्वकर्ता की तानाशाही रवैया से जिला भाजपा की स्थिति बहुत ही खराब चल रही है ,क्योंकि भाजपा के पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करना तो दूर किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाता हैं। भाजपा के पुराने अनुभवी वरिष्ठ पदाधिकारियों को भाजपा जिला संगठन से कोसों दूर रखा गया है जिसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन को चुनाव के दौरान भुगतना पड़ सकता है। साथ ही कहा कि भाजपा जिला संगठन को बचाना है तो संगठन नेतृत्व परिवर्तन करना आवश्यक है।
पूर्व मंडल अध्यक्ष ने भाजपा जिला नेतृत्वकर्ता पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पार्टी के विरुद्ध फूलचंद गागड़ा और छोटू पुजारी ने चुनाव लड़ कर हारा जिन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला पदाधिकारी बनाया है तो फिर किसी भी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता से निष्कासित नही करना चाहिए था।सभी कार्यकर्ताओं को एक समान अधिकार दे न कि नीचा दिखा कर अपमानित करें । भारतीय जनता पार्टी अनुशासित और स्पष्ट रीति नीति की पार्टी है परिवारवाद का चलन भाजपा में नहीं होता है। पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध चुनाव लड़कर हारे हुए व्यक्तियों को भाजपा जिला पदाधिकारी बनाया जा सकता है तो मुझे भी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता से निष्कासित नहीं किया जाना चाहिए था। पूर्व मंडल अध्यक्ष ने बताया कि 31 वर्ष से भाजपा में सदस्य रहते हुए मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अध्यक्ष सहित कई मोर्चों में दायित्व का निर्वाह करते आया हूं ।