पार्टी से अधिकृत दल ही धान खरीदी केंद्र का कर सकता है निरीक्षण, अनाधिकृत के द्वारा केंद्र का निरीक्षण संगठन नियम के विरुद्ध होगा – घासीराम

बीजापुर – प्रदेश में धान खरीदी शुरू हुई है इस बीच धान खरीदी केंद्रों में निरीक्षण व व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु प्रत्येक जिले में भारतीय जनता पार्टी ने सात सदस्य दल को अधिकृत किया है। बीजापुर में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष व अन्य सात सदस्य अधिकृत किये गए हैं।

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष घासीराम नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन की ओर से जिले में हो रही धान खरीदी केंद्रों में निरीक्षण व जायजा लेने के लिए किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष होने के नाते मेरे साथ अन्य सात सदस्य दल को अधिकृत किया है। अधिकृत दल जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में निरीक्षण करेगी व वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। घासीराम नाग ने आगे कहा है धान खरीदी केंद्रों में होने वाली अव्यवस्था पर निगरानी रखा जाएगा एंव प्रशासन से आवश्यक व्यवस्था करवाने हेतु तत्पर रहेंगे। खरीदी अभी हाल ही में प्रारम्भ हुई है इसलिए आने वाले दिनों में जल्द ही भाजपा किसान मोर्चा की टीम पूरे जिले भर में दौरा करेगी। निरीक्षण से पूर्व भाजपा की ओर से अधिकृत टीम की जानकारी प्रशासन को दे दिया जायेगा। वहीं घासीराम नाग ने कहा है कि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति संगठन के जानकारी के बगैर निरीक्षण में जायेगा तो संगठन के नियम के विरुद्ध माना जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *