विकास कार्यों के दम पर बनेगी नगर सरकार , सभी 15 वार्डो में लहरायेगा कांग्रेस का परचम- हरीश

कोंटा :- जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा की विकास कार्य के दम पर कोंटा नगर पंचायत में कांग्रेस के सभी 15 वॉर्ड पार्षदों के साथ एक बार फिर से बनेगी कांग्रेस पार्टी की नगर सरकार, जनता विकास के नाम पर वोट करेंगी , जो विकास कार्य पिछले 15 सालों में नहीं हुआ, वो मात्र 3 साल में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने कर दिखाया।

गुरुवार 9 दिसम्बर को जिले के कोंटा नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी सहित अन्य कांग्रेसी नेता पहुंच कर सभी 15 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करते हुए वोट मांगे।

सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कोंटा नगर पंचायत के सभी 15 वार्ड में कांग्रेस पार्टी के पार्षद पद के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया । जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी नगर पंचायत के 15 वार्डों में पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात की और कांग्रेसी पार्षद उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने की अपील कीया । उन्होंने विगत 3 वर्षों में कोंटा नगर पंचायत में किए गए कार्य को लेकर जनता के बीच पहुंचे। उन्होंने बताया कि विगत 3 वर्षों में कोंटा नगर की हर वार्डों में नाली निर्माण, सीसी सड़क, मुख्य सड़क में स्ट्रीट लाइट सहित अन्य विकास कार्य को तेज गति से किया गया है वही कोंटा में भाजपा के 15 साल की शासन में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, आज कोंटा नगर पंचायत में वह भी सारी बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाने का कार्य कांग्रेस पार्टी कर रही है, उन्होंने कहा कि एक बार फिर से कोंटा में कांग्रेस पार्टी के सभी वॉर्ड प्रत्याशियों कें पक्ष में अपना मतदान करें। जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू जी समेत कई बड़े नेता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकता उपस्थित रहे।

सुनी समस्याएं, कहा कांग्रेस को कमान मिलते ही करेंगे समस्याओं का निराकरण :-

जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी जी कोंटा नगर पंचायत चुनाव प्रचार करने के लिए नगर के सभी वार्डो का भ्रमण किया । इस दौरान उन्होंने वार्ड के लोगों से चर्चा की, जिस पर कुछ लोगों ने उन्हें कुछ समस्याओं से भी अवगत कराया। जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने वार्ड वासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बीते 3 वर्ष में ही हमने जितनी विकास कार्य किया है वह 15 सालों में भी नहीं हुआ था, इसीलिए थोड़ा और वक्त लगेगा, लेकिन आने वाले चुनाव में हमें फिर से मौका दीजिए यहाँ की सभी समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा। कोंटा को एक बेहतर नगर के रूप में विकसित कर आप लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कांग्रेस पार्टी कटिबद्ध है, इसके लिए आप सभी मतदाता कांग्रेस पार्टी के 15 वार्डों के सभी प्रत्याशियों को अधिक से अधिक मत देकर जीत दिलाएं। ताकि आप लोगों के विकास कार्यों के लिए तत्परता से कार्य किया जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *