नक्सल प्रभावित राज्य में रहता हूं, डरता मैं नही हूं, झीरम घाटी की घटना के बाद से मौत से भी नही लगता है डर – भुपेश बघेल
रायपुर :- नक्सल प्रभावित राज्य में रहता हूं, डरता तो मैं भी नही साहब । झीरम घाटी की घटना के बाद से मौत से भी नही लगता है डर । उक्त बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने एबीपी न्यूज़ द्वारा आयोजित शिखर सम्मलेन में कहा ।
मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा “गुजरात मॉडल क्या है” पिछले सात वर्षों से हम लोग ढूंढ रहे है मगर मिलता ही नही है । राहुल जी कहते थे जब हमारी सरकार बने तो लोगो को लगे कि आम जनता की सरकार है ।पार्टी पर जनता ने विश्वास किया और तीन चौथाई बहुमत के साथ बम्बर जीत दिलाई । मुख्यमंत्री ने आगे कहा सरकार बनते ही सबसे पहला काम एयरपोर्ट से सीधी मंत्रालय गए, केबिनेट का पहला फैसला 11 लाख किसानों का 9 हजार करोड़ रुपये ऋण माफी का । दूसरा 2500 रुपये धान खरीदी का , तीसरा लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीन वापसी का फैसला लिया । दिल्ली में चल रहे किसानो का प्रोटेस्ट खत्म नही स्थगित हुआ है , केंद्र की सरकार अपना विश्वास खो दिया है । इतिहास से सीखना चाहिए ,जीना नही चाहिए , मैं किसान हु जानता हूं वो दौर था जब फसल एमएसपी से ज्यादा मूल्य पर बिकता था, तब सरकार एमएसपी पर खरीदती थी । पीएम आवास पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है हमारा पैसा नही दे रही है । हमने आदिवासियों किसानों महिलाओं और युवाओं को सशक्त किया है ,इस कारण छतीसगढ़ मॉडल की चर्चा आज देश भर में है ।
