जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
बीजापुर :- मिनी स्टेडियम बीजापुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में कराया जा रहा है जिसमें कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, ने खेल प्रतियोगिता का शुभांरम्भ किया। इस दौरान बस्तर विकास प्राधिकरण सदस्य नीना रावतीय उदे, जिला पंचायत सीईओ रवि साहू एवं नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, जिला खेल अधिकारी अमित कुमार योगी उपस्थित थे। इस स्पर्धा में बीजापुर जिले से लगभग 200 खिलाड़ियों ने आयोजन में हिस्सा लिया है। जिसमें भोपालपटनम से 40, उसूर से 25, भैरमगढ़ से 30, बीजापुर से 75, खिलाड़ी और 25 प्रशिक्षक शामिल हुए प्रतियोगिता में तीरंदाज़ी, वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर और 400 गुना रिले रेस का आयोजन किया जा रहा है।
