जर्जर भवन में संचालित हो रहा आंगनबाड़ी केंद्र, कभी भी घट सकती है कोई भी घटना

छोटे कापसी। दो साल बाद भी पंचायत आंगनबाड़ी भवन का निर्माण नहीं कर रहा है। इधर, पुराने जर्जर भवन में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इस वजह से सहायिका को केंद्र के संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। पुरान भवन जर्जर अवस्था मे है जिसके चलते ग्रामीणों की मांग पर नया भवन की स्वीकृति मिली परंतु पंचायत की लेटलतीफी के चलते आज दिनांक तक भवन अधूरा पड़ा है। मामला ग्राम पंचायत बड़े कापसी के स्कूल पारा का हैं। यहां लगभग 7 लाख 75 हजार रुपए भवन निर्माण के लिए दो साल पहले स्वीकृत किए गए थे। भवन निर्माण के लिए पंचायत को निर्माण एजेंसी बनाया गया था,लेकिन दो साल में भी लगभग दो कमरे का आंगनबाड़ी केंद्र नहीं बना सका है। इस वजह से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन मजबूरन पुराने कंडम भवन में किया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए दो साल पहले एक लाख चालीस हजार की पहली किश्त जारी किया गया।
इसके बाद भी सरपंच पति किशोर नाग ने तोड़ा बहुत काम करवाया गया हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में कोई भी काम स्वीकृति होता है तो वार्डपंच को ना देकर सरपंच पति ठेकेदार करता है। उसे ही भवन ठेके में बनाने के लिए दिया गया है,लेकिन आज दिनांक तक काम बंद है। कुछ राशि का भुगतान मनरेगा के तहत कर निर्माण कराया जा रहा हैं। लेकिन आंगनबाड़ी भवन के आसपास कोई सूचना पटल नहीं लगाया गया हैं। बता दे कि सरकारी कामों में पारदर्शिता रखते हुए सूचना पटल लगवाना अनिवार्य होता है ताकि सभी को जानकारी मिल सके। परंतु सरपंच पति विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से पूरे पंचायत में मनमानी तरीके से काम करवा कर कमीशनखोरी का खेल खेला जा रहा है।ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सरपंच पति पंचायत के हर कामों में दखलंदाजी करता है। इस वजह से निर्माण कार्य अधूरा है। ग्रामीणों ने बताया आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए दो साल पहले की राशि मंजूर होने के बाद भी पंचायत सरपंच व सचिव राशि का सही ढंग से उपयोग भवन निर्माण में नहीं कर पा रहे है। ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच के इस कार्यकाल में काम पूरा होगा कि नही हमें तो संदेह होता है क्योंकि चंद माह बाद ही पंचायत के चुनाव है।

सरिया को लगी जंग

निर्माण कर दो साल पहले शुरू करवाया गया था,दो साल पहले लगी लोहा (सरिया)पूरी तरह से जंग लग चुकी है ग्रामीणों ने जंग लगे सरिया को हटा कर नए सरिया से काम शुरू करवाने की मांग की है।

इस संबंध पर ग्राम पंचायत बड़े कापसी के सचिव कमलेश मंडावी से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा फोन रीसिव नही किया गया।

इस संबंध पर कोयलीबेड़ा जंप मुख्यकार्य पालन अधिकारी घनश्याम जांगड़े ने बतलाया कि मैं अभी छुट्टी पर हूं,आते ही पता करवाता हूं कि काम किस वजह से बंद है,जल्दी ही काम को प्रारंभ करने के आदेश जारी किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *