‘आस्था` की हत्या करने पर तुल गया नगर निगम प्रशासन
जगदलपुर। नगर के पुराने बस स्टेंड में सीजी मार्ट के सामने स्थित आस्था के प्रतीक बरगद के पेड़ को सुखाकर मार डालने की कोशिश निगम द्वारा की जा रही है। कभी बिजली तार को बचाने पेड़ की शाखाओं एवं टहनियों छंटाई करके, तो कभी नाली को बचाने के नाम पर सैकड़ों साल पुराने इस पेड़ को सुखाने का प्रयास किया जा रहा है। निगम के कर्मी इतनी लापरवाही से कटाई करते हैं कि पेड़ का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। पेड़ की शाखाओं और टहनियों को काटने के बाद नगर निगम के कर्मी लकड़ी, डंठल सब वहीं छोड़ देते है, जिससे गंदगी फैल गई है। देवतुल्य इस पेड़ की यह दुर्दशा अब शहर के लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रही है।
More Stories
शिकायतों को दबाकर ठेकेदार को बचा रहा आदिवासी विभाग : देवती कर्मा
दंतेवाड़ा। फरसपाल में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के निर्माण में गुणवत्ता...
डीएवी स्कूल में टीचर्स ने की छात्राओं से गंदी हरकत खदान मजदूर संघ ने खोला मोर्चा
दल्ली राजहरा। नगर में बीएसपी के सहयोग से संचालित डीएवी इस्पात सीनियर सेकंडरी स्कूल के दो शिक्षकों द्वारा वहां पढ़ने...
वन विभाग की कार्रवाई पर भड़के विधायक विक्रम मंडावी
जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में वन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई अब तूल पकड़ता दिख रहा है। बीजापुर...
अधिकारी चर गए आदिवासियों की भलाई के लिए बनाए गए बगीचे!
अर्जुन झा-जगदलपुर। केंद्र और राज्य सरकारों की आदिवासी हितैषी योजनाओं को बस्तर संभाग में किस कदर पलीता लगाया जाता है,...
सुरक्षित आहार, हमर अधिकार अभियान के तहत होटल ढाबों की जांच
जगदलपुर। नियंत्रक एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार बस्तर जिले में 16 से 30 नवंबर...
जनता धूल फांकने को मजबूर, ठेकेदारों की मनमानी पर प्रशासन मौन
जगदलपुर। शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार और ठेकेदारों की कथित लापरवाही अब आम...
