प्राथमिक शाला चंदनबिरही में न्योता भोज का आयोजन

जगदलपुर। प्राथमिक शाला चंदनबिरही अंबागढ़ चौकी के एकलव्य विद्यालय के लिए चयनित छात्र उमेश गोरे पिता दिलीप गोरे माता राजकुमारी गोरे, यश आर्य पिता धरमू राम आर्य माता बिंदाबाई आर्य और खोमेश तुमरेटी पिता राम तुमरेटी माता देव कुमारी तुमरेटी द्वारा महा नेवता भोज कराया गया।
विद्यालय में अध्यनरत सभी बच्चों को तथा उनके पालकों को भी खीर, पुड़ी, बड़ा, केला, सलाद व सब्जी में मटर पनीर खिलाया गया।कार्यक्रम में ग्राम के प्रमुख मालिक राम भूआर्य, वार्ड पंच ईश्वर लाल गोरे, वार्ड पंच रूंगतीन बाई भूआर्य, पूर्व शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राम तुमरेटी, प्रधान पाठक कुशल कुमार हदगिया, सहायक शिक्षक अमित बाम्बेश्वर, छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू उपस्थित रहे। न्योता भोज कार्यक्रम के लिए प्रधान पाठक और शाला प्रबंधन समिति ने तीनों बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ पालकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *