भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने थामा कांग्रेस का हाथ

बीजापुर :- गुरुवार को भैरमगढ़ में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी, पीसीसी महासचिव एवं बीजापुर ज़िले की प्रभारी रुकमनी कर्मा, ज़िला पंचायत सदस्य एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास की सदस्य नीना रावतिया उद्दे, नगर पालिका परिषद बीजापुर के अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, सांसद प्रतिनिधि सीताराम मांझी के समक्ष भैरमगढ़ के वार्ड क्रमांक 2 इच्चमपारा के रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चैतूराम लेकाम ने कांग्रेस की नीति-रीति और क्षेत्र के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा को अलविदा किया और कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। विदित हो कि चैतूराम लेकाम की पत्नी बुधनी लेकाम वार्ड क्रमांक दो से भाजपा की पार्षद थी। कांग्रेस नेताओं ने चैतूराम लेकाम को कांग्रेस का गमछा और पुष्पहार पहनाकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करवाया इस दौरान भैरमगढ़ के कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शारदा सिनेमा बीजापुर में 17 दिसम्बर से 4 शो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *