बड़ी खबर :- जवानों से भरी वाहन पलटी, पांच जवान घायल, एनएच में लगा जाम

बीजापुर :- बीजापुर भोपालपटनम राष्ट्रीय राज मार्ग 63 में कोड़ेपाल के पास जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई, इस घटना में 5 जवान घायल हुए हैं, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है ।

एसटीएफ के जवानों से भरी बस भोपालपटनम से बीजापुर आ रही थी, इसी दौरान बीजापुर से 8 किलोमीटर पहले कोड़ेपाल के पास अनियंत्रित हो कर पलट गई । इस घटना में पांच जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें साथी जवानों ने तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है, सभी जवान खतरे से बाहर हैं । बीच सड़क पर बस के पलटने से एनएच जाम हो गया है, जिसे प्रशासन द्वारा बहाल किये जाने का प्रयास किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *