आदिवासी ध्रुव गोंड समाज की मासिक बैठक में आय व्यय पर चर्चा

जगदलपुर। परिक्षेत्र आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज की बैठक वीर सावरकर वार्ड पथरा गुड़ा गौरा चौक जगदलपुर स्थित संतोष ध्रुव के निवास पर संभागीय अध्यक्ष संजय ध्रुव, परिक्षेत्र संरक्षक लिलेश्वर ध्रुव, मुड़ा अध्यक्ष अशोक मंडावी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गौरा गौरी पुजा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए अगले वर्ष इस आयोजन को और भी गरिमामय ढंग से मनाने, समाज को सशक्त बनाने पर बल दिया गया। कहा गया कि यह पर्व हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है, जिसे हम सबके आपसी सहयोग से शानदार ढंग से संपन्न कराते आ रहे हैं। युवाओं की ओर से मोहित नेताम ने अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक में युवा साथियों की गिनती नगण्य रहती है उन्हें आगे लाएं समाज में बिठाएं, उन्हें स्थान दें ताकि उन्हें भी सीखने समझने का अवसर मिल सके। अंत में मुड़ा अध्यक्ष अशोक मंडावी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *