भोपालपटनम के वार्ड क्रमांक एक में आया नया मोड़, तीन निर्दलीय प्रत्याशी करेंगे कांग्रेस पार्टी का प्रचार
बीजापुर:-भोपालपटनम नगर पंचायत चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है और कांग्रेस पार्टी यहां लगातार मजबूत होते जा रही है। आज भोपालपटनम नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक एक के निर्दलीय प्रत्याशी विक्की मड्डा सहित तीन निर्दलीय प्रत्याशी ने बीजापुर विधायक विक्रम सिंह मंडावी और चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम के समक्ष कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर लिया। भले ही यह प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव के मतपत्र पर अंकित हो गये किंतु वह अब कांग्रेस प्रत्याशी के लिए कार्य करेंगे। विगत दिनों हरीश पामभोई सहित तीन निर्दलीय प्रत्याशी भी कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया। तीन दिनों बाद चुनाव होने को है और दिन-प्रतिदिन चुनाव रोचक होते जा रहा है , 15साल सत्ता में रहने वाली पार्टी भाजपा के लगातार दो बार विधायक व मंत्री रहे नेता भी जब पद पर थे,तो सिर्फ हवा हवाई में लगे रहे,सिर्फ और सिर्फ ऐसी कमरों तक सीमित रहे जनता की कोई फिक्र नही रही,उसी का नतीजा विधान सभा चुनाव में भाजपा को भोगना पड़ा, अब भोपालपटनम में नगर पंचायत चुनाव है,तो घर घर,गली गली भाजपा के नेता वोट मांगने जा रहे है,भोपालपटनम में लगातार कांग्रेस पार्टी को जनसमर्थन मिल रहा है।भोपालपटनम की जनता भाजपा के छलावे को अब समझ चुकी है।
