आज नगर के सभी गिरजाघरों में मनाया जाएगा क्रिसमस

कवर्धा- सुख शांति और खुशी का संदेश देता है क्रिसमस का त्यौहार बेशक यह ईसाइयों का मुख्य त्यौहार है लेकिन वर्तमान में यह समस्त धार्मिक सीमाओं से परे एक समग्र संस्कृति का प्रतीक बन चुका है सभी लोग इस त्यौहार का उत्सव मनाने लगे हैं जिस प्रकार ईश्वर के पुत्र माने जाने वाले ईसा मसीह ने सदैव अहिंसा प्रेम जरूरतमंदों की सेवा क्षमा और दया भाव का संदेश मानव जाति को दिया आज के माहौल में उनकी यह सभी सीखें बहुत मायने रखती है आज नगर के समस्त गिरजाघर व चर्च में प्रभु यीशु मसीह के जन्म का संदेश दिया जाएगा। आज से 2024 वर्ष पूर्व प्रभु यीशु मसीह का जन्म बेतलहम के गौशाला में हुआ था जिसे आज समस्त मसीही समाज क्रिसमस, ख्रीष्ट जयंती के रूप में मनाया जाएगा। उक्त जानकारी संयुक्त मसीह समाज के सचिव श्री विनिष जॉय ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *