लैम्पस में एसटी एससी के चार- चार सदस्य रहते हुवे भी वित्तीय प्रभार सामान्य वर्ग की महिला को

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – लैम्पस कापसी के अध्यक्ष का पद विगत ढ़ेड बर्ष से निवार्चन के अभाव में रिक्त पड़ा हुआ है। वतर्मान अध्यक्ष की ढ़ेड़ वर्ष पूर्व नक्सलियों द्वारा हत्या किये जाने के चलते यह पद रिक्त है। पर चुनाव न होने के कारण नये अध्यक्ष की नियुक्त नहीं हो पाई है। लैम्पस अध्यक्ष का पद एसटीएससी वर्ग के लिए आरक्षित है पर ढ़ेड वर्ष से इसका संचालन समान्य सदस्य द्वारा किया जा रहा है।

लैम्पस कापसी में अध्यक्ष का पद विगत ढेड़ वर्ष से खाली पड़ा हुआ है पर चुनाव के अभाव में इस पद में नऐ अध्यक्ष की नियुक्ती नहीं हो पा रही है। कापसी लैम्पस में कापसी लैम्पस के सदस्यों द्वारा ग्यारह संचालक मंडल सदस्यों का निवार्चन किया गया था और इन सभी सदस्यों द्वारा घस्सू उसेंडी को लैम्पस कापसी का अध्यक्ष बनाया गया था। किंतु दो वर्ष के बाद ही अध्यक्ष की 31 अगस्त 2020 को नक्सलियों ने हत्या कर दी जिसके बाद से लैम्पस कापसी का अध्यक्ष पर रिक्त हो गया। अध्यक्ष पद के रिक्त होते ही सदस्यों ने पहले उपाध्यक्ष भजन विश्वास को अध्यक्ष का प्रभार दे दिया पर विवादों के बाद महिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी विश्वास को इस पद का प्रभार दिया गया जो वतर्मान में लैम्पस अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रही है। लैम्पस कापसी का अध्यक्ष पद एसटीएससी वर्ग के लिए आरक्षित है इसके बाद भी समान्य वर्ग के सदस्यों को प्रभार दिया जाना समझ से परे है जबकि निवार्चित ग्यारह सदस्यों में से मानूराम उसेंडी,सोमारी बाई,बलबन टेकाम तथा रंजीत नायक चार सदस्य एसटीएससी वर्ग के है पर उन्हें इस पद का प्रभार नहीं दिया गया।

इस संबध में सहकारिता विस्तार अधिकारी कोयलीबेड़ा प्रशांत रंगारी ने बताया की अध्यक्ष पद में निवार्चन के लिए निवार्चन आयोग को प्रस्ताव भेजा गया था संभवतः निवार्चन के लिए आदेश आ चुका होगा। अध्यक्ष के ना होने पर अन्य सदस्यों द्वारा प्रभार (वित्तीय प्रभार) उपाध्यक्ष को दिया गया है इसका प्रभार किसी एसटी वर्ग के सदस्य को मिल सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *