व्यापारी जनता से अपने संबंधों को भाजपा से जोड़ें: लाभचंद बाफना

दल्ली राजहरा। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ दल्ली राजहरा द्वारा मंगलवार को सिन्धु भवन में व्यापारी व सामजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो लोगो शामिल हुए।

दल्ली राजहरा भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशाल व्यापारी व सामाजिक सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में लाभचंद बाफना प्रदेश संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ भाजपा, श्रीचंद सुंदरानी सह सयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ, पवन साहू चुनाव प्रभारी दल्ली राजहरा, गोविंद वाधवानी जिला संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ भाजपा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू, महेंद्र सिंग मंडल अध्यक्ष भाजपा, कैलाश छाजेड़ अध्यक्ष अनाज किराना व्यापारी संघ, स्वाधीन जैन प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, अशोक लोहिया, विजय प्रताप सिंह बग्गा राजहरा परिवहन संघ, राजू सोनी चेम्बर ऑफ कॉमर्स मुख्य रूप से उपस्थित थे। लाभचंद बाफना ने सम्मलेन में उपस्थित व्यापारियों को मोदी सरकार व विष्णुदेव सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और गिनाया। श्री बाफना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी एवं मुख्यमंत्री श्री साय सरकार की योजनाओं के चलते जहां व्यापार व्यवसाय समृद्ध हुआ है, वहीं आम जन को भी भरपूर लाभ मिला है। श्री बाफना ने कहा कि हम सभी सीधे जनता से जुड़े लोग हैं, हमसे रोज हजारों लोगों का वास्ता पड़ता है। नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में अपने संबंधों का सदुपयोग करते हुए भाजपा को विजयश्री दिलाने में योगदान दें। वहीं श्रीचंद सुंदरानी ने भाजपा प्रत्याशी तोरण लाल साहू व पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में भाजपा में वोट कराने को लेकर अपील की। गोविंद वाधवानी ने कहा कि 15 साल का कार्यकाल कांग्रेस का देखा है आपने व 10 साल छत्तीसगढ़ मुक्ती मोर्चा का देख लिया है इसीलिए एकबार आप सभी भाजपा को मौका दें ताकि दल्ली राजहरा में विकास की गंगा बहे। क्योंकि केंद्र में भाजपा की सरकार है व राज्य में भी भाजपा की सरकार है इसीलिए एक बार नगर पालिका में भी भाजपा की सरकार लाने आग्रह किया। कार्यक्रम में विशाल मोटवानी, मनोज दुबे, जयदीप गुप्ता, आशीष लालवानी, संजीव सिंग, किरण सिन्हा, रमणी बाघ, सुखवंती ठाकुर, विजयभान सिंह, दमन दीप सिंह, रुचिन जैन, आलोक जैन, संदीप गोगड़ आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *