पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में तेंदुआ का आतंक, ग्रामीण दहशत में, 6 मवेशियों पर किया हमला 5 मवेशियों की मौत

रामानुजगंज :- बीते 3 दिनों से कनकपुर के आसपास जंगल में एवं सेंदुर नदी के आसपास के जंगलों में तेंदुआ के घूमने से ग्राम वासियों में दहशत है वही तेंदुआ के द्वारा एक ही किसान के 6 गाय पर हमला करने से 5 गायों की मौत हो गई वहीं एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव में चीता के पैर के निशान भी देखे गए।

चिता ने ग्राम कनकपुर के रामनाथ यादव के 6 गायों पर हमला कर दिया जिससे 5 गायों की मौत हो गई वहीं एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्र में लंबे समय के बाद खतरनाक जंगली जानवर के आ जाने से ग्रामवासियों में दहशत है ग्रामवासी अपने मवेशियों को जंगल में भेजने से परहेज कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ बिजयनगर जंगल से होते हुए कनकपुर टकिया से झारखंड की ओर चला गया है। ग्रामवासियों के द्वारा बताया गया कि ग्राम विजयनगर में भी चीता ने एक गाय पर हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *