मुख्यमंत्री भुपेश बघेल प्रेस क्लब के नव वर्ष मिलन समारोह में हुए शामिल, रायपुर विकास प्राधिकरण की कालोनी आवास में 15% छूट देने की घोषणा

रायपुर :- मुख्यमंत्री भुपेश बघेल रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह में शामिल होकर पत्रकारों को नव वर्ष की बधाई दिया । साथ ही रायपुर विकास प्राधिकरण की कालोनी में पत्रकार साथियों को आवास में राज्य सरकार द्वारा 15% प्रतिशत छूट देने की घोषणा भी की ।

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने पत्रकारों को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि जीवन मे दुख का हिस्सा ज्यादा होता है और सुख का हिस्सा कम होता है, वहीं दुख बांटने से कम होता है । मैं पत्रकार मित्रो की सहनशीलता के लिये और दूसरों के दुख बांटने का काम करने के लिये उनका आभार व्यक्त करता हूं । प्रेस क्लब में आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने अग्रदूत समाचार पत्र में प्रकाशित होने वाले नियमित व्यंग स्तम्भ “झंगलु-मंगलू के गोठ” के संकलन और किताब के रूप में प्रकाशन के लिए 2 लाख रुपये की घोषणा की ।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर, डॉ हिमांशु दिवेदी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के सचिव गुरुचरण होरा, रायपुर एम्स के डायरेक्टर डॉ नितिन एम नागरकर, प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू अम्बेडारे, सुशील आनद शुक्ला, आर पी सिंह एवम पत्रकार उपस्थित रहे । इनके अलावा आयुक्त जनसम्पर्क विभाग दीपांशु काबरा, संचालक सौमिल रंजन चौबे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *