ट्रक के फंसने से एनएच 63 हुआ जाम, जानकारी मिलते ही विधायक ने मौके पर पहुंच मार्ग करवाया बहाल
बीजापुर:- राष्ट्रीय राजमार्ग 63 में भैरमगढ़ के पास ताड़बाकडी सीएएफ केम्प के पास पुल निर्माण कार्य जारी है,जिसके चलते डायवर्शन की व्यवस्था आवागमन के लिए की गई है, इसी डायवर्शन मार्ग पर मिर्ची से भरी हुई ट्रक फंस गई थी, जिससे आवागमन लगभग 05 घण्टे तक बाधित रहा,

मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी हमेशा की तरह सक्रियता दिखाते हुए,तत्काल अपने दल-बल के साथ ताड़बाकडी पहुंचे,जंहा पर सड़क में मिर्ची से भरा ट्रक फंसा हुआ था,तत्काल जेसीबी मशीन को मंगवा कर फंसे हुए ट्रक को निकलवाया जिससे आवागमन सुचारू रूप से चालू हो पाया ।
