डीएमएफ की बैठक में 159 करोड़ रूपए से अधिक के कार्य स्वीकृत, शिक्षा स्वास्थ्य एवं कृषि पर सबसे अधिक राशि स्वीकृत

बीजापुर :- कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा की अध्यक्षता में आयोजित डीएमएफ की शासी परिषद की बैठक में 159 करोड़ 18 लाख रूपए राशि के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए है। इसमें कृषि एवं संबंध गतिविधियों पर सबसे अधिक 30 करोड़ 84 लाख एवं स्वास्थ्य देखभाल में 15 करोड़ 10 लाख राशि का प्रावधान रखा गया है। शासकीय चिकित्सालयों में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के उन्नयन, गहन चिकित्सा इकाई से संबंधित सुविधाएंँ, स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक अद्योसंरचना का सृजन एवं सभी आवश्यक उपाय शामिल है।
               
जिला पंचायत सीईओ रवि कुमार साहू ने परिषद के समक्ष पूरी कार्य योजना प्रस्तुत की। उन्होने बताया कि कुल 159 करोड़ 18 लाख रूपए राशि कार्य योजना का प्रस्ताव शासी समिति के समक्ष अनुमोदन के लिए रखा गया है। जिसमें उच्च प्राथमिकता के 60 प्रतिशत अन्य प्राथमिकता के 40 प्रतिशत एवं भौतिक अद्योसंरचना  के 20 प्रतिशत के लगभग कार्य शामिल है।
               
बैठक में क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने कहा शिक्षा स्वास्थ्य एवं कृषि क्षेत्र के विकास से जिले का विकास होगा। जिसके लिए विभागीय समीक्षा नियमित रूप से हो और प्रत्येक व्यक्तियों तक शासन की महत्वाकांक्षी योजनाएं पहुंचे और समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास विभाग के विभिन्न योजनाएं संचालित है। जिससे आम नागरिक लाभान्वित हो रहे है। वहीं ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा कर आजिविका के स्त्रोत प्रदाय किये जाने हेतु आवश्यक कदम उठाने पड़ेगें। बैठक में शासी समिति के सदस्यगण जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य नीना रावतिया उद्दे, नगरपालिका बीजापुर के अध्यक्ष बेनहुर रावतिया एवं जनपद अध्यक्ष एवं सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रस्ताव रखे एवं सुझाव भी दिए। बैठक में डीएफओ अशोक पटेल, डीप्टी कलेक्टर सुमन राज, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *