परलकोट पत्रकार संघ का हुआ गठन,देवाशीष अध्यक्ष व स्वतंत्र नामदेव बने सचिव

छोटे कापसी – 16 जनवरी रविवार परलकोट पत्रकार संघ की बैठक रविवार पत्रकार भवन पखांजुर में संरक्षक अमिताभ भट्टाचार्य के आदेश पर बुलाई गई,बैठक में संरक्षक नीरज शर्मा,गणेश सरकार,स्वतंत्र नामदेव,अमिताभ भट्टाचार्य की मौजूदगी में पुराने संघ के कार्य से नाखुश सदस्यों ने पूर्ण संघ का गठन करवाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। सभी पत्रकारों की सहमति से पुराने संघ को भंग कर नया संघ का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से देवाशीष विस्वास को अध्यक्ष व स्वतंत्र नामदेव को सचिव चुना गया।

रविवार को परलकोट पत्रकार भवन पखांजुर में आयोजित पत्रकार संघ की बैठक में पत्रकारों के उत्पीड़न सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। अमिताभ भट्टाचार्य,नीरज शर्मा,गणेश सरकार,धनंजय शर्मा व शोभन बनर्जी को संरक्षक,कमल जायसवाल,रविन मंडल,राजदीप शर्मा को उपाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष अमर मंडल,सहसचिव धिराज बैरागी को सभी पत्रकार संजय साहा,नीतीश मल्लिक दीपेश साहा,मनकू नेताम,सूरज विश्वास,सुकांत विस्वास,देबूजीत देवनाथ,पीयूष मंडल,अमित बोस,जयंत विश्वास,राजेश दास,आकाश सरकार,जयदेव पाल निर्मल विश्वास,अजय बढ़ई,सौमित्र डे को सदस्य चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *