समाजसेवी मनमथ मंडल (मुना) की माता जी के निधन पर नगरवासियों ने किया शोक व्यक्त
छोटे कापसी – ग्राम पंचायत छोटे के ग्राम पी.व्ही 130 निवासी समाजसेवी मनमथ मंडल की मां 102 वर्षीय पुण्यलक्ष्मी मंडल का रविवार शाम निधन हो गया। नाम के निधन पर परलकोट पत्रकार संघ सचिव स्वतंत्र नामदेव और भाजपा नेता जगबंधु विस्वास,संजय साहा,दीपक दास,दिपेश साहा ने शोक व्यक्त किया है। आपको बता दें कि पुण्यलक्ष्मी मंडल एक धर्मपरायण महिला थी। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौर गयी है। ग्रामीण भोला दास,झुनू हालदार,रमेश पाल,गौर बाला,विमल साहा,गौत्तम हालदार,पोटोक बक्सी,बिपुल साहा,पंकज मंडल,मनोजित सरकार,धीमान मंडल,देवाशीष सरकार,माधव पाल,मनमथ दत्ता आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। ग्राम कापसी के मुक्तिधाम पर उनका दाह-संस्कार किया गया। उनके लाडले पुत्र मनमथ मंडल (मुना) ने उन्हें मुखाग्नि दी।
