कांग्रेस समर्थित पार्वती कश्यप भारी मतों से हुई निर्वाचित, नेलसनार जिला पंचायत क्षेत्र से हुई निर्वाचित

बीजापुर:- ज़िले में गुरुवार को पंचायत के उप-चुनाव सम्पन्न होने के साथ ही चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए गए है। घोषित परिणामों में ज़िला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 नेलसनार से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रही पार्वती कश्यप भारी मतों से विजय हो गई है, उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा समर्थित फगनू कश्यप को भारी अंतर से पराजित किया है। नवनिर्वाचित ज़िला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप ने जीत का श्रेय क्षेत्र के मतदाताओं एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि “प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार एवं बीजापुर के विधायक व बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी के दूरगामी सोच व प्रदेश की सरकार द्वारा क्षेत्र की जनता के लिए लगातार किए जा रहे विकास कार्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का ही परिणाम है कि कांग्रेस पार्टी अब जन-जन की पार्टी हो गई है।”

वहीं जनपद पंचायत बीजापुर के क्षेत्र क्रमांक 05 केका में हुए उप चुनाव में भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सरिता अवलम ने भी भाजपा समर्थित सरिता कोरसा को भी भारी मतों के अंतर से पराजित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *