दो सक्रिय कार्यकर्ताओ ने भाजपा छोड़ किया कांग्रेस प्रवेश

बीजापुर :- शुक्रवार को स्थानीय विधायक निवास बीजापुर में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक विक्रम शाह मंडावी, ज़िला पंचायत सुकमा के अध्यक्ष हरीश कवासी, ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, ज़िला पंचायत सदस्य एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की सदस्य नीना रवतिया उद्दे, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गुप्ता, श्यामू गुप्ता और महेश हेमला के समक्ष गंगालूर क्षेत्र के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता बुधु हेमला और संजय हेमला ने कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस नेताओं ने बुधु हेमला और संजय हेमला को स्वागत करते हुए कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *