पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने फीता काटकर किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

बीजापुर- शनिवार 22 जनवरी को जिले के ग्राम पंचायत तोयनार के दौरे पर रहे पूर्व मंत्री महेश गागड़ा का ग्रामवासियों द्वारा मद्देड बाजे गाजे के साथ फूल मालाओं से किया आत्मीयस्वागत । तत्पश्चात पूर्व मंत्री माननीय महेश गागड़ा जी ने अपने करकमलों से टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने फीता काटकर शीतकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया व इस बीच कुछ देर तक पूर्व मंत्री जी ने बल्ले व गेंदबाजी में अपना हाथ आजमाया। तो वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने भी बैटिंग कर अपना आक्रमक अंदाज दिखाया। शुभारम्भ कार्यक्रम पश्चात पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में दोनों पक्षो के खिलाड़ियों से रूबरू होते हुए शुभकामनाएं दीं। टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच एरमनार एवं तोयनार के मध्य खेला गया ,पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने सिक्का उछाला, टॉस में ग्राम पंचायत एरमनार ने बाजी मारते हुए पहले बल्लेबाजी चुनी, इस 8 ओवरों के खेल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 10 रन प्रति ओवर के रनरेट से 80 रन बनाया, वही दूसरी ओर तोयनार टीम के खिलाड़ियों ने भी टारगेट को पूरी करने में भरपूर कोशिश की मगर विकेट पतन को रोक पाने में असफल हुए और एरमनार विजयी हुई । इस दौरान जिला महामंत्री सत्येंद्र ठाकुर ,सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक, तोयनार क्षेत्र के जनपद पंचायत सदस्य तिरुपति कटला, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष जिलाराम राना जी, संस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक यशराज कन्नम जी, एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक डोलेश्वर झाडी जी, भाजयुमो प्रदेशकार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा , आईटी सेल जिला संयोजक अरविंद पुजारी , भाजयुमो जिला महामंत्री मथियास कुजूर ,मंडल अध्यक्ष भुवन सिंह चौहान , मंडल महामंत्री सुरेश परतागिरी , भाजयुमो मंडल महामंत्री हितेंद्र साहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *