शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भर्ती प्रकिया पर उठ रहे सवालों की जवाबदेही विधायक व कार्य परिषद की: सुशील मौर्य

जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा है कि शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय से बस्तर के लोगों को बहुत उम्मीदें हैं परंतु विश्वविद्यालय में अभी जो भर्ती प्रक्रिया चल रही है वह कांग्रेस सरकार के प्रयास का नतीजा है कि आज कई पदों भर्ती प्रक्रिया चल रही है जिससे बस्तर के योग्य उम्मीदवारो को एक सुनहरा मौका मिला है।
आज कांग्रेस की सरकार राज्य में नहीं होने से कार्य परिषद में एक भी कांग्रेसी नेता नहीं होने के कारण भर्ती प्रक्रिया में उठ रहे सवालों का जवाब हम लोग नहीं दे पा रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया पर जरूर विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव सहित कई प्रोफेसर जवाब दे रहे हैं। पर जनता के प्रति जवाबदेही स्थानीय विधायक और कार्यपरिषद के सदस्यों की भी है आखिर वे कब जवाब देंगे ये समझ से परे है। कांग्रेस पार्टी इस गंभीर मुद्दे पर खामोश नहीं बैठेगी और जो गंभीर सवाल है उन मुद्दों को यूजीसी के मापदंडों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है या नहीं इन सभी जरूरी बातों को गंभीरता के साथ उम्मीदवारों से चर्चा कर उनकी जायज मांगों और विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी की जांच कर आने वाले दिनों में बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *