विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएफओ ने किया पौधरोपण

भानुप्रतापपुर। एक पेड़ माँ के नाम पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को पूर्व वन मंडल भानुप्रतापपुर परिसर में डीएफओ दुलेश्वर प्रसाद साहू के द्वारा पौधरोपण किया गया। एवं लोगो को जागरूक करने के लिए विभाग के द्वारा नगर सहित क्षेत्र में विशाल बाईक रैली निकाल गई। पेड़ पौधों को संरक्षित करने का संदेश दिया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का थीम प्लास्टिक मुक्त प्रदूषण पर जोर दिया गया।
इस सम्बध में डीएफओ दुलेश्वर प्रसाद साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को हर साल पेड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया जाता है। इस वर्ष भी 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है जिनमे प्रमुख रूप से नीलगिरी सहित अन्य प्रजातियों के पौधे है। उन्होंने बताया कि 5 लाख पौधे किसानों के भूमि पर लगाये जाने है इसके लिए भूमि निर्धारित की गई है। किसान गड्ढे स्वयं करेंगे इसके लिए प्रति गड्ढे के हिसाब से राशि उनके खाते में डाले जयेंगे, पौधों के रख रखाव एवं समय समय पर खाद के लिए भी विभाग से राशि दी जाएगी।
श्री साहू ने बताया कि पौधरोपण करने से एक ओर किसानों को समृद्ध बनाना है वही प्रकृति को संतुलन बनाये रखना है। इस बार नीलगिरी पौधा को प्राथमिकता दी गई है। अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे क्योंकि यह पौधा चार वर्ष में ही तैयार हो जाते है कटिंग के बाद नीलगिरी पिक तैयार करती है उसी स्थान पर पुनः तैयार हो जाती है। नीलगिरी को बेचने के कंपनी के साथ किसानों से टाई आफ हो चुका है। अच्छे क्वालिटी के नीलगिरी के पौधे बाहर से मंगाया गया है। पौधरोपण 15 सितम्बर तक जारी रहेगा। बता दे कि पर्यावरण संरक्षण उद्देश्य
बढ़ते प्रदूषण के कारण पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पर्यावरण संरक्षण कितना जरूरी है इसका अंदाजा बढ़ती ग्लोबल वॉर्मिंग, मौसम में असामान्य बदलाव और विलुप्त होते जानवरों और पक्षियों की संख्या से लगाया जा सकता है। पर्यावरण को संरक्षित न करने से धरती पर जीवन मुश्किल हो जाएगा। इसलिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर एसडीओ मिथुन चंद डाहिरे अंतागढ़, विजय चंद्रवंशी सलग्न अधिकारी भानुप्रतापपुर, आलोक जायसवाल प्रशिक्षित वन संरक्षक,वन परिक्षेत्र अधिकारी मोहन नेताम भानुप्रतापपुर, बीरेंद्र यादव अंतागढ़, चरण सिंह ठाकुर आमाबेड़ा, सहित वन विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *