अधिकारीयों की लापरवाही से केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी हर घर जल योजना धरातल पर हो रही फैल
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। हर घर जल पहुंचाने की केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अधिकारियों व ठेकेदार के लापरवाही के चलते धरातल पर फीकी नजर आ रही है। इनकी लापरवाही की वजह से कई जगहों – पर अब तक लोगों शुद्ध पानी नसीब नहीं हो रहा। कही कही पाइप लाइन बिछाने का काम ही शुरू नहीं किया गया है। जहां पाइप लाइन बिछा दिया गया है, वहा ग्रामीण पानी टंकी निर्माण के इंतजार में आँखे तरस रही है।

कुछ ऐसा ही मामला कोयलीबेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रेंगावहि गाँव का है। जहां जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत ग्राम रेंगावाही मे सिंगल विलेज स्कीम योजना के तहत ठेकेदार मेसर्स संजय अग्रवाल के द्वारा 66.59 लाख की लागत से पीएचई विभाग की देखरेख में पानी टंकी का निर्माण पिछले डेढ़ साल से किया जा रहा है। जहां ठेकेदार द्वारा अनन फानन मे निम्न स्तर के पाइप लाइन को गुणवत्ताहीन तरीके से बिछा कर पानी टंकी निर्माण कराये बिना सीमेंट कंक्रीट पानी टंकी का काम शुरू किये बिना भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। ग्रामीण रजनु ध्रुव,योगेश ,सुकलाल कुरेटी,चेतू,राजेश,गणेश ने बताया की घटिया तरीके से पाइप बिछाकर छोड़ दिया गया है इसके बाद आज तक ठेकेदार मुड़कर नहीं देखा और ना ही विभाग ने संज्ञान लेकर ठेकेदार पर कोई कार्यवाही की है। ग्रामीणों ने संबधित विभाग के देखरेख अधिकारी एवं लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार पर कार्यवाही करते हुए ब्लैक लिस्ट किया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार का काम ना कर सके।
इस संबंध पर लोक स्वास्थ्य यात्री की विभाग के पखांजूर उपयंत्री कपिल नेताम ने बतताया कि मेरे द्वारा ठेकेदार को टंकी बनाने की आदेश दिया गया है मगर ठेकेदार द्वारा अभी तक काम शुरू नहीं किया गया। इस संबंध पर उच्य अधिकारी को अवगत करवा दिया गया है।
