कमीश्नर के आदेश का हो रहा पालन
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। कमिश्नर,बस्तर संभाग,जगदलपुर की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके अनुसार,अब सभी अधिकारी और कर्मचारी प्रतिदिन अपने कार्यालयीन समय में प्रातः 10:00 बजे उपस्थित होकर राष्ट्रगान गाएंगे उसके पश्यात् फोटो खींचकर कमिश्नर कार्यालय के व्हाटसप नंबर पर भेजेगे,साथ ही प्रत्येक शनिवार को कार्यालय कक्ष एवं परिसर की साफ सफाई की जानी के आदेश जारी किये गए है। प्राप्त आदेश को जल संसाधन विभाग के अधिक्षण अभियंता के द्वारा अनुमोदन कर अपने अधीनस्थ सभी कार्यालय में पालन करने 03 जून को आदेश भेजा है। इसी तारतंभ में जल संसाधन विभाग के उपसंभाग कापसी एसडीओ आर.एल धिवार ने आदेश का पालन करते हुए अपने कार्यालय मे तीन जून से सुबह दस बजे राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। और कहा की रोजाना सुबह दस बजे उपस्थित होना है।
इस पहल का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ावा देना है, साथ ही अनुशासन और एकता को प्रोत्साहित करना है। यह निर्णय बस्तर संभाग के सरकारी कार्यालयों में एक नई परंपरा की शुरुआत कर सकते है।
