मरम्मत एवं जीर्णोद्धार हेतु प्रशासकीय स्वीकृत पर संशोधन

बीजापुर :- क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी के द्वारा प्राथमिक शाला भवन वेलपापारा पेद्दाकोड़ेपाल के भवन के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के लिए विधायक निधि मद वर्ष 2021-22 के अनुशंसा के आधार पर उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग बीजापुर के तकनीकी प्राक्कलन के आधार पर कार्य एजेंसी को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के मार्गदर्शिका के परिशिष्ट -1 के कंडिका क्रमांक (म) के अनुसार शासकीय भवन का मरम्मत कार्य के लिए 2 लाख तक का प्रशासकीय स्वीकृति दी जा सकती है। पूर्व में त्रुटिवश मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार की राशि 5 लाख 55 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी जा चुकी थी । जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति निरस्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *