नेशनल पार्क इलाके में एक और मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी माओवादी भास्कर राव ढेर।

बीजापुर :- नेशनल पार्क इलाके में शुक्रवार को फिर से सुरक्षा बलों एंव माओवादियों में मुठमेड़ हुई है। सुरक्षा बलों व माओवादियों के साथ ज़बरदस्त मुठभेड़ एक और तेलंगाना स्टेट कमेटी का शीर्ष माओवादी भास्कर को ढेर किया। घटनास्थल से एके-47 रायफल भी बारमद हुआ है। जवानों और माओवादियों के सुबह से दोपहर तक मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल का सर्चिंग करने पर एक माओवादी भास्कर का शव तथा साथ में एके-47 हथियार बरामद हुआ। जानकारी अनुसार बड़े माओवादियों के नेशनल पार्क एरिया में उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। एक दिन पहले एक करोड़ का इनामी माओवादी सुधाकर को भी ढेर किया गया है। आंध्रप्रदेश के आदिलाबाद के रहने वाला माओवादी भास्कर के ऊपर 25 लाख का इनाम छग शासन द्वारा घोषित रहा। कल हुए मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली इसी जगह मारा गया था। शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों को सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *