गम्भीर अपराधों में शामिल दो माओवादी हुए गिरफ्तार, जिला बल व कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ की सयुंक्त कारवाही

बीजापुर :- जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत थाना पामेड़ से 26 जनवरी 2022 को जिला बल और कोबरा 204 बटालियन, केरिपु 151, 196 की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन ड्यूटी पर धर्माराम की ओर निकली थी । इसी दौरान जंगलों से दो माओवादियो को पकड़ा गया , जिनपर लूट, आगजनी ,हत्या का प्रयास , विस्फोट पदार्थ, आर्म्स एक्ट के मामले पूर्व से थाने में दर्ज थे ।

पकड़े गए माओवादियो में सितैया बोडके उम्र 32 वर्ष निवासी धर्माराम थाना पामेड़, दूसरा गुंडी किस्तैया निवासी धर्माराम शामिल हैं । जो पामेड़ क्षेत्र के अंतर्गत 13 नवम्बर 2003 को जिला बक एवं छसबल की संयुक्त टीम को मतदान केंद्र धर्माराम की चेकिंग कर थाना वापसी के समय बम विस्फोट कर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहे, वही 12.9.2004 को तोंगगुड़ा और टिप्पआपुरम के मध्य वेतन पार्टी पर हमला, थाना पामेड़ में हमला, पुलिस पार्टी को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी प्लांट करना, ग्रामीणों के घरों में लूट पाट करना जैसी गम्भीर अपराधों में शामिल रहे । पकड़े गए दोनों माओवादियो में सितैया बोकडे के विरुद्ध 3 और किस्तैया के विरुध् 5 स्थाई वारंट लंबित थे ।थाना पामेड़ में विधिवत कार्यवाही पश्चात दोनों माओवादियो को न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *