मुख्यमंत्री के पंडरिया दौरे से पहले किसान नेता रवि चंद्रवंशी सुबह 7 बजे ही घर से गिरफ्तार

कवर्धा,,,पंडरिया- पिछले चार से पांच दिनो तक मुख्यमंत्री जी के पंडरिया नगर आगमन की तैयारी प्रशाशनिक स्तर पर जोरो से चल रहा था एक ओर जहां सत्ता पक्ष मुख्यमंत्री जी का फूल मालाओं से स्वागत करने तैयार थे वही दूसरी ओर विपक्ष शक्कर कारखाना में भुगतान,खाद की समस्याओं से पीड़ित किसानों के साथ मुख्यमंत्री जी का विरोध करने को तैयार थे जिसकी जानकारी सोसल मीडिया के माध्यम से प्रशासन को थी, पुलिस अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री के सामने किसान विरोध दर्ज न करा पाए इसलिए किसान नेता रवि चंद्रवंशी को सुबह 7 बजे ही उनके घर से गिरफ्तार कर पांडातराई थाना में बिठा दिया गया था
किसान कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले राजनीतिक दबाव में पुलिस द्वारा तानाशाही अपनाते हुए एक अपराधी की तरह मुझे सुबह 7 बजे ही घर से गिरफ्तार करना एक राजनीतिक और प्रशासनिक सोची समझी साजिश थी, वे नही चाहते थे कि उनकी कमियां, किसानों की बात मुख्यमंत्री तक पहुचे इसलिए मुझे घर से गिरफ्तार किया गया साथ हमारे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चंदभान कौशले व अन्य साथियों को पंडरिया नगर से गिरफ्तार कर पांडातराई थाना में रखा गया था

रवि चंद्रवंशी ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि किसानों की आवाज बनने, क्षेत्रीय समस्याओं के लिए संघर्ष करने पर भाजपा सरकार व उनकी पुलिस एक बार क्या हजार बार गिरफ्तार करेगी तो उसके लिए तैयार है परंतु किसान,महिला, मजदूर हित में हमारा संघर्ष पहले की भांति निरन्तर जारी रहेगा,दोपहर होते होते अत्यधिक बारिश के कारण मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम कैंसिल होने के बाद दोपहर 2 बजे गिरफ्तार सभी कांग्रेसियों को छोड़ दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *