माओवाद ग्रस्त गांव में सीआरपीएफ 198 और 151 बटालियन ने ग्रामीणों के साथ मनाया 73 वां गणतंत्र दिवस

बीजापुर :- जिले के माओवाद ग्रस्त धर्मावरम के स्कूली छात्र छात्राओं और ग्रामीणों के साथ सीआरपीएफ 198और 151 बटालियन के अधिकारी और जवानों ने 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया ।

सीआरपीएफ 198 और 151 के बटालियन के अधिकारी और जवान धर्मावरम पहुंच कर ग्रामीणों और छात्र छात्राओं के साथ ध्वजारोहण कर मिठाई वितरण किया इस दौरान विष्णु चरण मुनखीया (द्वितीय कमान अधिकारी 151 )ने ग्रामीणों को 73 वां गणतंत्र की बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय मे सिविक एक्सन प्रोग्राम चलाया जायेगा, इस प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों को आवश्यकता अनुसार सामानों का वितरण किया जायेगा । गांव में मोबाइल टावर लगे इसके लिए हमारे द्वारा प्रयास किया जा रहा है । सीआरपीएफ की यह पहल अंदुरुनी माओवाद ग्रस्त क्षेत्रो के ग्रामीणों से बेहतर सम्बन्ध स्थापित करने में मिल का पत्थर साबित होगा । इस दौरान अमित पाल सिंह (उप कमांडेंट) 204 कोबरा बटालियन, विजय कुमार सहायक कमांडेंट, संतोष कुमार पटेल सहायक कमांडेंट 198 उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *