एमआईटी तालाब मे दबँगो पर जनप्रतिनिधियों ने लगाया जबरदस्ती जाल डालने का आरोप

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। ग्राम पंचायत विष्णुपुर के आश्रित ग्राम पीवी 99-101 गाँव में सरकारी एम आई टी तालाब में दबंगो के द्वारा जलाशय के बांध,जल निकासी द्वार नहर में जाली लगाने का
सरपंच,पंच ग्रामीणो ने आरोप लगाया है। सरपंच एवं ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम के ही कुछ लोग मत्स्य सहकारी समिति तालाब लीज प्राप्त है, इसलिए दिलीप विश्वास,शुभ विनय मंडल सुकरंजन वैद्य सुबोध अरिंदा कुछ बरसों से और कई लोग लाभ ले रहे थे, लेकिन एम आई टी तालाब का राशि जो मत्स्य बीज व अन्य खर्चों का भुगतान किया जाना शेष है जिसके लिए मत्स्यखोट कराया जाना आवश्यक था, परंतु समय की कमी के कारण नहीं हो पाया,शासन के नियम अनुसार दिनांक 15 /6/ 2025 से मत्स्यखोट पर प्रतिबंध होने की वजह से नहीं किया, ग्राम पंचायत विष्णुपुर को मत्स्यखोट कर मछली बिक्री की राशि समिति के खाते में जमा करने का निर्देश प्राप्त हुआ था समय नहीं होने के कारण यह कार्य पूर्ण नहीं हो सका, इसके चलते परीसमापन पर चला गया, जिसकी जिम्मेदारी शासन के परीसमापक अधिकारी रवि पंसारी को बनाया, परंतु ग्राम के यह चार लोग बिना अनुमति के लघु जलाशय के बांध पर जल निकासी द्वार पर जाली लगाया गया! जिसके चलते ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिखाई पड़ रहा है,

अब देखना यह होगा कि…

ग्रामीणों ने कहा की इस मामले में कौन जिम्मेदार है और इसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। क्या प्रशासन अवैध जाली को हटाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा? हमें आगे की जांच और कार्रवाई की जानकारी का इंतजार करना होगा।

इस संबंध पर संबंधित विभाग के परसमापक रवि पंसारी ने बताया कि अभी इस समय लघु जलाशय के बांध व द्वार,नहर में जाली लगाना कानूनी अपराध है हमने सबको लगाने से मना कर रखा है अगर ऐसा पाया जाता है तो बिल्कुल इन सब के ऊपर कानूनी कार्रवाई करेंगे!

इस संबंध पर जल संसाधन विभाग उप संभाग पखांजूर एसडीओ अंकित कुमार साहू ने बताया,की मेरे द्वारा आदेश जारी किया गया है। की बारिश के मौसम में किसी भी प्रकार का तालाब में जाली लगाना मना है अगर कोई भो लगता है तो कानूनी कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *