ग्राम पंचायत छोटे कापसी की जांच फरवरी में होगी पूरी,पंचायत उप चुनाव के कारण रुकी थी जांच – आशीष डे
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – सात दिनों में होने वाली जांच सत्तर दिनों में भी नही हुई पूरी,जंप सी.ई.ओ के द्वारा तीन सदस्यीय जांच टीम 24.09.2021 को गठित कर सात दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन कार्यालय को प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया था,परन्तु आज दिनांक तक जांच पूरी नही की गई। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत छोटे कापसी में सरपंच,सचिव द्वारा फर्जी तरीके से बाजार,मकान,नल जल व अटल कम्पेलेक्स की वसूली कर ग्राम पंचायत के कैश बुक में संधारण नही करने लेखा जोखा (आय-व्यय) का हिसाब किताब नही होने का मामला को द कोशल ने 24 सितंबर 2021 को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। द कोशल में खबर प्रकाशित होने के बाद जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा सीईओ आशीष डे ने आदेश क्रमांक 3467 दिनांक 24.09.2021 को 03 सदस्यीय विकास विस्तार अधिकारी जंप कोयलीबेड़ा एस.सी वैध,फील्ड सुपरवाइजर मृणाल सिकदार,उप अभियंता जंप कोयलीबेड़ा किरण देवांगन को जांच दल गठित कर जांच के लिए आदेशित किया था। बता दे कि जंप सीईओ ने कापसी सरपंच सुखदेव सलाम,सचिव टायमनी गोरे व रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। पर नोटिस जारी करना लगता है महज औपचरिकता थी। जंप सी.ई.ओ कोयलीबेड़ा ने जांच टीम को आदेश दिया गया है कि ग्राम पंचायत छोटे कापसी ग्राम पंचायत के द्वारा कराए गया समस्त कार्य एवं बाजार,नल जल योजना,अटल कम्पेलेक्स व 2019 में लिए गए मकान टेक्स वसूली की राशि को कैश बुक में इन्द्राज,पंचायत पंजियो में संधारण किया गया है कि नही एवं समस्त कार्य का बारीकी से जांच कर जांच रिपोर्ट 07 दिवस के भीतर स्पष्ट अभिमत सहित प्रस्तुत करने को आदेश दिया था। परन्तु सात दिनों में होने वाली जांच सत्तर दिनों तक पूरी नही होने से ग्रामीणों ने अधिकारियों की जांच वाली कार्यप्रणाली पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी लीपापोती करके फर्जी तरीके से मकान,नल जल एवं अटल कम्पेलेक्स का टैक्स वसूली करने वाले सरपंच,सचिव को बचने का प्रयास कर रहे है।

इस विषय पर विकास विस्तार अधिकारी जंप कोयलीबेड़ा एस.सी वैध ने बतलाया कि मेरी ड्यूटी कोयलीबेड़ा कार्यालय में लगा दी गई है जिसके कारण जांच अधूरी है। समय निकाल कर दो-चार रोज में जांच पूरी करता हूं। इस विषय पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी कोयलीबेड़ा आशीष डे ने बतलाया कि पंचायत चुनाव की वजह से जांच में विलभ हुआ है। अगले महीने जांच होना तय है।
