माओवादी मिलिशिया सदस्य और पुलिस पार्टी पर हमले का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पेद्दाकोरमा के अलग अलग स्थानों से डीआरजी की टीम ने किया गिरफ्तार

बीजापुर :- जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत दिनांक डीआरजी की टीम 28 जनवरी 2022 को थाना बीजापुर क्षेत्र के अंतर्गत पेद्दाकोरमा, ककेकोरमा, कोकरा, पुसनार और पोंजेर कि ओर निकली थी, इसी दौरान पेद्दाकोरमा और बोड़ला पुसनार के जंगलों के अलग अलग स्थानों से दो माओवादियों को पकड़ा गया ।

पकड़े गए माओवादियों में से मिलिशिया सदस्य लखमू मोडियाम उम्र 38 वर्ष, निवासी पटेलपारा पेद्दाकोरमा 9.10.2019 को ग्राम कोकरा के 5 ग्रामीणों का अपहरण कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की घटना में शामिल था । उक्त माओवादी पिछले 02-03 वर्षों से जनताना सरकार माओवादी स्कूल में बतौर शिक्षक कार्य करना बताया । जो संघटन में कार्य करते हुए अबोध बालकों के मन मे हिंसा के बीज बोते हुए शासन और पुलिस के प्रति विद्रोह के लिए तैयार कर रहा था । वहीं पकड़ा गया दूसरा माओवादी लच्छू कोरसा उम्र 20 वर्ष निवासी बोड़लापुसनार दिनांक 18.7.2020 को पेद्दाकोरमा के जंगलों में पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग करने की घटना में शामिल था । पकड़े गए दोनों माओवादियो को थाना बीजपुर में विधिवत गिरफ्तारी के पश्चात न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *