जगदलपुर नगर निगम का घेराव आज

जगदलपुर। विकास से दूर, हमारा जगदलपुर का नारा देते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी नेशुक्रवार 18 जुलाई को दोपहर 12 बजे नगर निगम कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने उक्त जानकारी देते हुए कहा है कि शहर के वार्डों में स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है, साफ सफाई की व्यवस्था अपूर्ण है, इंदौर घूम आए महापौर, मगर नही हुआ धरातल पर कार्य और न ही जनता से साझा की कोई वार्तालाप, अतिक्रमण के नाम पर गरीब फुटकर व अन्य व्यापारियों पर अत्याचार किया जा रहा ज और शहर के रसूखदारों के साथ वीआईपी ट्रीटमेंट किया जा रहा है। सुशील मौर्य ने कहा है कि शहर स्वच्छ बनाने की दिशा में काम नही हो रहा है, आवारा पशुओं को रखने की पहल पर पूरी व्यवस्था को दरकिनार किया जा रहा है। इन तमाम मुद्दों को लेकर
शुक्रवार को 12 बजे जगदलपुर नगर निगम का घेराव किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *