शहर को साफ सुथरा रखने का हाथ जोड़कर आग्रह
जगदलपुर। महापौर संजय पाण्डेय के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता अभियान के चौथे दिन शहर के मिताली चौक से डोर टू डोर संपर्क अभियान शुरू किया गया।
महापौर संजय पाण्डे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, जनप्रतिनिधि, पार्षद, ब्रांड एंबेसडर, वार्डवासियों, नागरिकों, भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने लोगों को पाम्पलेट देकर शहर को साफ सुथरा बनाने की अपील की। सभी व्यापारी बंधुओ से निवेदन किया गया कि वह गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखें और कचरा गाड़ी आने पर उसमें ही कचरा डालें।
मालूम हो कि नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के माध्यम से सभी व्यापारियों से डोर टू डोर संपर्क किया जा रहा है। महापौर के साथ इस स्वच्छता अभियान में शामिल सभी लोग व्यापारियों से हाथ जोड़कर निवेदन कर रहे हैं कि शहर को स्वच्छ रखना है तो सभी को एकजुट होकर इस अभियान में कूदना होगा। बार-बार समझाईश दी जा रही है कि गीला व सूखा कचरा अलग अलग रखें। महापौर, आयुक्त सहित सभी लोग पाम्पलेट बाटकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कुछ दुकानों में तो स्वयं संजय पाण्डे गीला व सूखा कचरा अलग करते नजर आए।
संजय पाण्डे ने कहा 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई थी। जिसका उद्देश्य देश को गंदगी मुक्त बनाना और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना था। उन्होंने व्यापारियों से अपील किया कि गीला कचरा और सूखा कचरा दो अलग अलग डिब्बों में पृथककर स्वच्छता दीदियों को देकर नगर स्वच्छता में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें । कचरा केवल कचरा गाड़ी को ही दे। कचरा नाली में डालने और इधर उधर फेंककर कचरा नुक्कड़ बनाने से आपके आस पास का वातावरण , वार्ड और शहर गंदा होता है।
आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने कहा यदि ऑटो आपके घर तक नहीं पहुँच रहा है तो इसकी जानकारी तुरंत अपने सम्मानित वार्ड पार्षद को देवें साथ ही अपनी शिकायत टोल फ़्री नंबर 1100 पर दर्ज करावें। हमें अपने घरों के अलावा आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखना है। यदि हम सफाई के प्रति पुरी तरह सजग हो जाए तो न केवल हम बल्कि पुरा देश स्वस्थ, सुन्दर और समृद्ध बनेगा। महापौर संजय पाण्डे के साथ नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, योगेंद्र पांडे, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, पार्षद हरीश पारेख, रोशन सिसोदिया, उमा मिश्रा, स्वच्छता एं बेसडर रामनरेश पांडे, विधु शेखर झा, राजीव निगम, नलिन शुक्ला, दिगंबर राव, अविनाश श्रीवास्तव, रितेश सोनी, गीता नाग, बीबी चंदा बानो, नवीन बोथरा, सूरज श्रीवास्तव, शुभ शुक्ला, अनिमेष चौहान, विवेक जैन, नवीन बोथरा, मनोज ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, रंजीता पाणिग्रही, हेमंत श्रीवास, दामोदर कुमार, योगेश पांडे, रुपेश बिजौरा उपस्थित रहे।
