बीजापुर भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी की हुईं बैठक
बीजापुर :- बीजापुर जिला के व्यवसायी प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ की आज बैठक जिला मुख्यालय बीजापुर में आहूत की गई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदीप सिंह जी उपस्थित थे। प्रदेश संयोजक ने बैठक को सबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे व्यवसायी के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है सभी योजनाओं को प्रकोष्ठ के माध्यम से जमीनी स्तर पर लाना होगा। मोदी जी की मुद्रा योजना को छोटे व्यवसायियों को जानकारी देकर उन्हें बिना गांरटी लोन दिलाने प्रकोष्ठ को प्रयास करना चाहिए। जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने भी बैठक को सबोधित करते हुए कहा कि बस्तर जिले के छोटे व्यवसायी को प्रकोष्ठ योजनाओं की जानकारी दे उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास करें। व्यवसायी प्रकोष्ठ के बस्तर संभाग प्रभारी नरेंद्र पाणिग्राही ने व्यवसायी प्रकोष्ठ के कार्यों की सारगर्भित जानकारी रखी एवं छोटे व्यवसायी को कैसे लाभ दिला सके एवं केंद्र सरकार के योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाये और इसे छोटे व्यवसायी को इनका लाभ दिलाने का प्रयास करें। आर्थिक प्रकोष्ठ के बस्तर संभाग प्रभारी विपिन मालवीय ने कहा कि आर्थिक प्रकोष्ठ की कार्यो की विस्तृत जानकारी दी एवं केंद्र सरकार के गरीबों के लिए मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान धन योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की विस्तृत जानकारी दी। व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सूरज सरकार ने कार्यक्रम का आभार किया।
बैठक में व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अजय सिंह ठाकुर, बीजापुर जिला महामंत्री महामंत्री सत्येंद्र ठाकुर,गोपाल पवार, व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य सेवाराम, जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ भंवर लाल केला एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उर्मिला तोकल, माया झाड़ी, जागर लक्ष्मैया, फूलचंद गागड़ा,अनिल साहू, भुवन सिंह चौहान, छोटू पुजारी, विजयलक्ष्मी मोरला, पूजा पेंदी, ज्योति हेमला एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
