भोपालपटनम से दो साल पहले लापता हुई महाराष्ट्र की महिला मिली वारंगल में

भोपालपटनम। दो साल पहले स्थानीय बस स्टैंड से अचानक लापता हुई महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की महिला को भोपालपटनम
पुलिस ने वारंगल से सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुमशुदा 26 वर्षीय महिला ज्योति दुर्गे, पत्नी मनोहर गोपी रेड्डी निवासी रमेशगुड़ा, थाना पातागुडम, जिला गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) 12 जुलाई को वारंगल से बरामद की गई है। गौरतलब है कि ज्योति दुर्गे 18 मई 2023 को भोपालपटनम बस स्टैंड से लापता हो गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना भोपालपटनम द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी। जांच के दौरान महिला के वारंगल में होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को वहां से ढूंढ लाया। पुलिस पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि गुमशुदगी की अवधि में महिला के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इसके पश्चात नियमानुसार महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।एसपी बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशानुसार गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भोपालपटनम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस की इस सतर्कता और सक्रियता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *