घोड़ा मंदिर वार्ड-13 की समस्याएं दूर करने नपा अध्यक्ष को ज्ञापन

दल्ली राजहरा। नगर के वार्ड 13 घोड़ा मंदिर की पार्षद अनिता बाई और भाजपा युवा मोर्चा के नगर प्रचार प्रसार मंत्री अनिकेत देशलहरे ने वार्ड के विकास व जन समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में वार्ड के विकास कार्यों की प्रगति तथा वार्डवासियों की महत्वपूर्ण मांगों का उल्लेख किया गया है। मुख्य रूप से वार्ड में मुख्य मार्ग के गड्ढे व कीचड़ युक्त सड़को के नव निर्माण के लिए व अन्य कई स्थानों में रोड जर्जर हो चुकी है, उनके निर्माण, वार्ड की नलियों की दयनीय स्थिति, नालियों का स्लैब टूटे होने और अन्य समस्याओं का जिक्र किया गया है। भाजपा युवा मोर्चा के नगर प्रचार प्रसार मंत्री अनिकेत देशलहरे ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू से वार्ड 13 की समस्याओ पर चर्चा कर बताया कि सड़क-नाली सुधार बहुत जरूरी है। कई स्थानों पर सड़कों में गढ्ढे हो गए हैं, नालियों की मरम्मत की आवश्यकता है। कचरा न उठने और कूड़ेदानों की कमी से गंदगी फैल रही है। वार्ड के कई हिस्सों में पेयजल आपूर्ति अनियमित होती है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोडिंग आगमन से लेकर आईटी आई तक स्ट्रीट लाइट लगाई जाए ताकि लोगों को रात में आने जाने से परेशानी का सामना करना न पड़े। सामुदायिक स्थल, सड़क किनारे बैठने की व्यवस्था और वार्ड में स्थित बाल उद्यान में बच्चों के खेलने हेतु झूले और ओपन जिम स्थापित किया जाए।पार्षद अनिता बाई ने बताया कि हम इन मांगों को लेकर बार-बार नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराते आ रहे हैं। हमें उम्मीद है कि नगर पालिका अध्यक्ष श्री साहू जल्द ही वार्ड में सुधारात्मक कदम उठाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि इस ज्ञापन को संबंधित सभी विभागों तक भेजा जाएगा, और पूर्ण समाधान न मिलने तक उनकी नियमित फॉलो‑अप जारी रहेगा। इस मौके पर पार्षद वीरेंद्र साहू व उर्मिला मेश्राम, निर्मल पटेल भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *