शिव भक्त कांवरियों का इंद्र देव ने किया जलाभिषेक

जगदलपुर। आज सावन के दूसरे सोमवार को जहां देश प्रदेश में सावन सोमवार की धूम रही, वहीं जगदलपुर में भी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद द्वारा कांवर यात्रा निकाली गई। शिव भक्त कांवरियों का इंद्र देव ने जलाभिषेक किया।
सुबह से ही स्थानीय शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। भक्त अपनी बारी का इंतजार करते हुए देवों के देव महादेव का श्रद्धा भाव से जलाभिषेक करते रहे। मौसम की लुकाछिपी के बीच कांवर यात्रियों के उत्साह में कोई कमी नहीं थी। सुबह कांवर यात्रा रिमझिम बारिश के बीच निकली गई। आज की कांवर यात्रा महादेव घाट से जल भरकर दूरस्थ ग्राम रामपाल की ओर रवाना हुई। हजारों की संख्या में छोटे बच्चों के साथ महिलाएं, पुरुष भी बड़ी संख्या में कांवर के साथ रामपाल की ओर निकल पड़े। भारी बारिश भी भक्तों की आस्था को कमजोर नहीं कर सकी ऐसा लगा मानो शिव भक्तों का स्वयं इंद्र और वरुण देव जलाभिषेक कर रहे हों और आस्था के पांव पखारने स्वयं बरखा रानी आतुर हो। दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से एसबीआई चौक से लाल बाग होती हुए प्रस्थित कांवरियों का महाराणा प्रताप चौक पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। सभी नागरिकों ने जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। हर हर महादेव के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान होता रहा। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी कांवर यात्रियों का के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी। स्थानीय नागरिकों द्वारा पेयजल की व्यवस्था जगह जगह रखी गई। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी, जिला अध्यक्ष शंकर गुप्ता, योगेंद्र कौशिक, विष्णु,मुन्ना कोरी, नगर नार प्रखंड अध्यक्ष व रामपाल शिव मंदिर के पुरोहित कैलाश ठाकुर सन्नी रैली भवानी सिंह चौहान, घनश्याम नाग, जागेश्वर साहू, सुरेंद्र तिवारी, रोहन घोष, विक्रम ठाकुर और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबीता मंडावी, उमा गुप्ता सुशीला साव, प्रज्ञा आचार्य, किरण सिंह भारती समेत बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *