कारगिल विजय दिवस पर भाजपा ने किया वीर बलिदानी सैनिकों को नमन

जगदलपुर :- कारगिल विजय दिवस पर आज शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमर जवान शहीद स्मारक में श्रद्धा सुमन अर्पित कर वीर बलिदानी सैनिकों का स्मरण कर उनको नमन किया। मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भारत व पाकिस्तान के मध्य वर्ष 1999 में कारगिल युध्द हुआ था। भारतीय सेना के वीर सैनिकों ने अद्भुत शौर्य व पराक्रम का परिचय देते हुये पाकिस्तान की सेना को परास्त किया था। भारत को विजय दिलाने में वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की आहूति दी थी। देश की सुरक्षा के लिये प्राण न्यौछावर करने वाले ऐसे वीर बलिदानी भारतीय सैनिकों को समस्त देशवासी कोटि कोटि नमन करते हैं।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, बैदूराम कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, आर्येन्द्र आर्य, प्रकाश झा, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी, संजय चंद्राकर, शशिनाथ पाठक, रोहित त्रिवेदी,निर्मल पाणिग्रही, ब्रिजेश शर्मा,सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, ममता राणा, माहेश्वरी ठाकुर, गीता नाग आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *