जगदलपुर में निकली भूतेश्वर महादेव की पालकी

जगदलपुर। नगर में भूतेश्वर महाराज की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव एवं महापौर संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर से आज पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा से पहले मंदिर में पूजा अर्चना व श्रद्धालुओं द्वारा अभिषेक किया गया। यात्रा में नागपुर का अघोरी कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। विगत 5 सालों से यह पालकी यात्रा निकाली जा रही है। लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी चंदन तिवारी, रोमित राज त्रिपाठी, जिला भाजपा अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, भाजपा कार्यकर्ता, समस्त श्रद्धालुगण पालकी यात्रा में शामिल हुए। स्टेट बैंक चौक में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पालकी यात्रा का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *