ग्रामीणों ने लगाया सरकार पर वादा खिलाफ़ी का आरोप -कमलेश झाड़ी

सीपीआई ने किया ग्राम पंचायत गदामल्ली में जनसंपर्क

बीजापुर :- शनिवार दिनांक 5/2/2022को सीपीआई के भूमकाल जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत गदामल्ली, मिनगाचल आदि गाँव मे जनसंपर्क किया गया जिसमें सबसे बड़ी बात यह निकलकर सामने आई कि स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है, सरकार बनने से पहले कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने जो मीठे मीठे वादे आम जनता के साथ किये थे सब धरि की धरी रह गई है इन्होंने आम जनता के साथ ठगी की है आने वाले दिनों में जनता इन्हें सबक सिखाएगी।

वहीं ग्रामीणों ने सीपीआई की टीम को गांव की कई समस्याओं से अवगत कराया है सीपीआई ने भी ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि आगामी दिनों में इन समस्याओं को लेकर सरकार व जिला प्रशासन से बात करेगी समस्या का निराकरण नही होने के स्थिति में आंदोलन भी करने को बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *